कपूर जलाने के चमत्कारी फायदे।

****
सुबह शाम घर में कपूर जलाने के चमत्कारी फायदे।

कपूर के तांत्रिक उपाय घर की नकारात्मकता, वास्तु दोष और आर्थिक तंगी दूर करने में अत्यधिक प्रभावी माने जाते हैं। सुबह-शाम कपूर जलाकर आरती करने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है, जबकि तकिए के नीचे रखकर सोने से बुरे सपने और मानसिक अशांति से मुक्ति मिलती है। 

कपूर के प्रमुख तांत्रिक और ज्योतिषीय उपाय:--

धन प्राप्ति के लिए:-- शुक्रवार को कपूर के साथ लौंग जलाएं और इसे घर के हर कोने में दिखाएं, इससे धन का आगमन होता है।

 नकारात्मकता और वास्तु दोष:-- घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा या रसोई में 2-3 कपूर की टिकिया रखने से वास्तु दोष दूर होता है। रात के समय कपूर जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।

दांपत्य जीवन में मधुरता: --यदि पति-पत्नी में अनबन हो, तो पत्नी को रात में तकिए के नीचे कपूर रखना चाहिए और सुबह उसे जला देना चाहिए।

दुर्घटना से सुरक्षा: ---मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने 5 लौंग और कपूर जलाने से अचानक दुर्घटना का डर खत्म होता है।

पितृ/कालसर्प दोष:-- घर में सुबह, शाम और रात में तीन समय कपूर जलाने से पितृ दोष, राहु-केतु और शनि दोष कम होते हैं।

काम में रुकावट:-- शनिवार को नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर नहाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

अपने घर से नकारात्मकता दूर करने और सकारात्मकता लाने के लिए करें ये उपाय।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ एक आसान उपाय भी किया जा सकता है। इसके लिए शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा व आरती करने के बाद एक छोटे पात्र में कपूर, लौंग और तेज पत्ता जलाएं। अब इसके धुएं को पूरे घर में दिखाएं और फिर, बची हुई राख को घर से कहीं दूर लेजाकर फेंक दें। शुक्रवार को शाम के समय इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस एक छोटे से उपाय से घर में शांति का माहौल बना रहता है।

शुक्रवार को धन प्राप्ति का उपाय।

अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो हर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी करें। इसके अलावा, धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को एक लाल रंग के साफ वस्त्र में लाल गुलाब, लौंग और कपूर को बांध लें। अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। साथ ही, हर सप्ताह इस पोटली को बदलते हैं। कपूर के इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने से पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, कपूर यह उपाय विधि पूर्वक करने से जातक माता लक्ष्मी की कृपा से धनवान बन सकता है।

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कपूर का उपाय।

शुक्रवार के दिन रात के समय सोने से पहले एक पात्र में कपूर, दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता रखें। अब इसे अपने बिस्तर के नीचे रात भर रखा रहने दें। इसके बाद, अगले दिन सुबह सभी सामग्री को घर के बाहर जलाकर इसकी राख को कहीं दूर नदी में प्रवाहित कर दें। शुक्रवार के दिन इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आने लगती है। अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़े या मनमुटाव होते रहते हैं, तो इस उपाय को एक बार जरूर आजमाएं। इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आती है और दोनों के बीच का प्रेम बढ़ता है। साथ ही, शुक्रवार को कपूर का यह उपाय करने से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गृह क्लेश दूर करने का उपाय।

अगर आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है, तो शुक्रवार के दिन एक कपूर का एक आसान और असरदार उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए शाम के वक्त माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और इस दौरान एक कपूर को शुद्ध गाय के देशी घी में डुबोकर जलाएं। हर शुक्रवार के दिन इस उपाय को जरूर करें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और गृह क्लेश से भी निजात मिल सकती है। मान्यता है कि, शुक्रवार के दिन पूजा के समय कपूर को घी में डुबोकर जलाने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

किस्मत बदलने वाला कपूर का उपाय।

कई बार कड़ी मेहनत और लाख प्रयास करने के बाद भी हमारे हाथ कामयाबी नहीं लगती है। शास्त्रों में इसके पीछे कई कारण बता सकते हैं। ऐसे में अपनी किस्मत चमकाने के लिए आप शुक्रवार के दिन कपूर का विशेष उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए शाम को माता लक्ष्मी की पूजा के बाद एक लाल रंग के साफ वस्त्र में 2 कपूर, गुड़हल का फूल और 5 लौंग बांध लें। अब इस पोटली को चुपचाप किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। शुक्रवार को यह उपाय करने से जातक की सोई किस्मत चमक सकती है और करियर में तरक्की हासिल होती है। माना जाता है कि इस उपाय से कारोबार और नौकरी में भी सफलता हासिल हो सकती है।

अपनी जेब में कपूर रखने से राहु केतु शनि दोष कम होता है।

जेब में कपूर (विशेषकर भीमसेनी कपूर) रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन शांत रहता है और सकारात्मकता  का संचार होता है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, यह आर्थिक संकटों को दूर करने, राहु-केतु दोष कम करने, कार्य में सफलता दिलाने और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ाने में बहुत सहायक माना जाता है। 

कर्पूर या कपूर मोम की तरह उड़नशील दिव्य वानस्पतिक द्रव्य है।

 इसे अक्सर आरती के बाद या आरती करते वक्त जलाया जाता है जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है और मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहते हैं।

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है। कर्पूर के कई औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं। हम आपको बताएंगे कि कर्पूर या कपूर से आप कैसे संकट मुक्ति होकर मालामाल बन सकते हैं और कैसे आप अपने ग्रह और घर को भी बाधा मुक्त रख सकते हैं।

 पुण्य प्राप्ति हेतु :--- कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं। 

 पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु :--- कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिए घर के वास्तु को ठीक करें।

यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो, प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।

 आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव : --- आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं।

हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।

 सकारात्मक उर्जा और शां‍ति के लिए : ---घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी है।

 वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि, इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।

अचानक धन प्राप्ति का उपाय:----गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है।

यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा।  यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो और भी ज्यादा असरकारक होगा।

वास्तु दोष मिटाने के लिए : ---यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।

भाग्य चमकाने के लिए : ---पानी में कर्पूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।

 पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु :--- रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकियां रख दें। प्रातः होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कही उचित स्थान पर फेंक दें तथा कपूर को निकाल कर शयन कक्ष में जला दें।

यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो, प्रतिदिन शयनकक्ष में कर्पूर जलाएं और कर्पूर की 2 टिकियां शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।

धनवान बनने के लिए :--- रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।  

 विवाह हेतु : ---विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत ही कारगर है। 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें। 

 मनचाहा घर या भूमि या भवन पाने के लिए।

 यह उपाय नवरात्रि के दिन करने का है। सबसे पहले उस स्थान की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें। उसमें गंगा जल और कपूर डालकर उसे पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित कर दें। नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र 'ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे' का पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें। नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मनचाही जगह पे डाल दें। कांच की शीशी को छोड़कर शेष सामग्री को नदी में डाल दें। देवी की कृपा हुई तो आपको मनचाहा घर मिल जाएगा।

कर्पूर या कपूर मोम की तरह उड़नशील दिव्य वानस्पतिक द्रव्य है। 

इसे अक्सर आरती के बाद या आरती करते वक्त जलाया जाता है जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है और मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहते हैं।

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है। 

कर्पूर के कई औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं। हम आपको बताएंगे कि कर्पूर या कपूर से आप कैसे संकट मुक्ति होकर मालामाल बन सकते हैं और कैसे आप अपने ग्रह और घर को भी बाधा मुक्त रख सकते हैं।

पुण्य प्राप्ति हेतु :--- कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं। 

पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु।

कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि, हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिए घर के वास्तु को ठीक करें, यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो, प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूम में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।

#अपनी जन्म कुंडली दिखाएं और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाएं, हमारा व्हाट्सएप नंबर 9458064249 आपकी सेवा में उपलब्ध है।

अनिल सुधांशु 
ज्योतिषाचार्य 
नीम करौली आश्रम कैंची धाम नैनीताल (उत्तरांचल)

Comments

Popular posts from this blog

दुर्भाग्य को दूर करने वाली अखंड लक्ष्मी साधना।

गुरु के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय।

लग्जरी लाइफ जीना है तो, शुक्र देवता की साधना कीजिए।