राशियों का स्वभाव लक्षण और उपाय।

***
राशियों का स्वभाव और उपाय।

मेष राशि :--
मेष राशि के जातक जीवन में कभी भी किसी से कोई वस्तु मुफ्त में न लें। इनको सलाह है कि यह लोग लाल रंग का कपड़ा /रूमाल का हमेशा उपयोग करें । साधु-संतों, माता पिता, बड़े बुजुर्गो व गुरुओं का सदैव आदर सत्कार करें ।
इस राशि के लोगो को अपना चाल चलन और व्यवहार सदैव सात्विक रखे और धर्म पर पूरी आस्था बनाये रखे। यह लोग विधवा, असहायों की सहायता करके उनका आशीर्वाद लें। मेष राशि के जातक नियमपूर्वक गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

वृषभ राशि :--
वृषभ राशि के जातक प्रतिदिन अपने घर में घी का दीपक अवश्य जलाएं। आप लोग शुक्रवार का ब्रत रखें, सदैव साफ कपड़े पहनेंऔर इस्त्र का प्रयोग करें. नया जूता-चप्पल जनवरी माह में न खरीदें. जीवन में ना तो कभी झूठी गवाही दें और ना ही किसी को धोखा दें ।
वृषभ राशि के लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा जरुर लगाएं।

मिथुन राशि:--
मिथुन राशि के जातक माँस, मदिरा आदि का बिलकुल भी सेवन न करें, घर में मछली ना पालें। इस राशि के जातक स्त्रियों को पूर्ण सम्मान दें, अपनी माता को पूर्ण आदर सत्कार दें और छोटी कन्याओं को खुश करके उनका आशीर्वाद लें।
इस राशी के लोग यथासंभव बेल्ट का प्रयोग न करें। अस्पताल में दमे की दवा मुफ्त में दें।
अपने दांत फिटकरी से साफ करें। सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु उपाय करें।

कर्क राशि:--
कर्क राशि के जातक अपनी माता का जीवन पर्यन्त आदर करें उनकी सलाह का अवश्य पालन करें । अपनी माता से चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें और नित्य माँ भगवती दुर्गा की आराधना करें। धार्मिक कार्यों में सक्रीय रूप से हिस्स लें।
ईश् निंदा कभी भी न करें और किसी को भी कभी तीर्थस्थान की यात्रा करने से न रोकें. कन्या दान में अपनी तरफ से भी सामान दें। रोगियों को दवा में सहायता करें ।
नंगे पैर धर्म स्थान में जाएं। यदि प्याऊ लगायें लोगो के लिए पीने के पानी का प्रबंध करें तो बहुत उत्तम है।

सिंह राशि :--
सिंह राशि के जातक धर्म में पूर्ण आस्था रखें,अखरोट व नारियल को किसी भी धर्म स्थान में दें।सदाचार के नियमों का पालन करें, सदा सत्य बोलें, किसी का भी बुरा ना सोचें और ना ही करें। अंधे व्यक्तियों की मदद करें उन्हें भोजन कराएं। कोई भी शुभ कार्य मीठी वस्तु का सेवन करके ही प्रारंभ करें।अपने सभी रिश्तेदारों से अच्छे सम्बन्ध बनायें, विशेषकर अपने साले, दामाद और अपने भांजे का हमेशा सेवा सत्कार करें।

कन्या राशि:--
कन्या राशि के जातक सदैव संयम बनाये रखें, यह लोग ना तो क्रोध ही करें और ना ही अपशब्द बोलकर किसी का दिल दुखाएं। आप लोग माँ दुर्गा की आराधना करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें। इस राशि के जातक शनि देव से संबंधित उपाय करें। काले भूरे रंग का कुत्ता बिलकुल भी न पालें। काले अंत:वस्त्र पहने और चांदी का छल्ला / अंगूठी/ चैन धारण करें तो शुभ लाभ मिलेगा।

तुला राशि:---
तुला राशि के जातक ईश्वर पर सदैव पूर्ण आस्था रखें। गाय को रोज घी लगाकर रोटी खिलाएं और अपनी भोजन की थाली से भी गौ ग्रास अवश्य निकालें । माता-पिता को पूर्ण सम्मान दें और उनकी पसंद से ही विवाह करें। आपकी पत्नी हमेशा टीका लगायें और परिवार की कोई भी कन्या, स्त्री नंगे पैर बिलकुल भी न चले। आप तवा, चकला, बेलन और चिमटा किसी भी धार्मिक स्थान में अवश्य दें। यदि आप लोग गौमूत्र का सेवन करें तो यह आपके स्वास्थ्य और रोजगार के लिए अति उत्तम होगा।

वृश्चिक राशि:--
वृश्चिक राशि के जातक तंदूर की मीठी रोटी बनवाकर समय समय पर गरीब लोगो को खिलाएं। किसी से मुफ्त में कोई भी सामान न लें, और न ही किसी को कभी धोखा दें । आप लोग पीपल और कीकर के पेड़ कभी भी नहीं काटें।आप बड़ों की सेवा करें, अपने बड़े भाई से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखें और उनकी अवहेलना न करें। नित्य प्रात:काल सर्वप्रथम शहद का सेवन करें। जैसा भी संभव हो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार या किसी एक दिन या महीने में किसी एक निश्चित दिन को हनुमान जी को सिंदूर, चोला अवश्य ही चढ़ाएं, हर तरह के संकटों से रक्षा होगी।
: को दान अवश्य दें। अपने ईश्वर पर पूर्ण आस्था बनाये रखे, धार्मिक स्थानों की यात्रा करें,लोगो को भी करवाएं, तीर्थ यात्रा के लिए लोगो की मदद भी करें। किसी के भी बारे में गलत ना सोचें न ही गलत करें । किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपनी नाक साफ करें। घर में पीले फूल वाले पौधे लगाएं,अपने गुरु, साधु महात्माओं और पीपल देव की पूजा करें, इससे सदैव मानसिक शांति और धन लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि:--
मकर राशि के जातक बंदरों की सेवा करें। भैंस, कौओं और मजदूरों को भी भोजन कराएं। आप लोग पूर्व दिशा वाले मकान में निवास बनायें, घर में पर्याप्त रौशनी रखें ,घर के किसी भी हिस्से में अधेरा न रहे। समय समय पर अखरोट धार्मिक स्थान में चढ़ाएं और थोड़ा अपने घर में भी लाकर रखें। सदा सत्य बोले और सच्चाई का साथ दें, स्त्रियों को पूर्ण सम्मान दें एवं पराई स्त्री पर कभी भी बुरी नजर न डालें।

कुंभ राशि:--
कुम्भ राशि के जातक दक्षिण दिशा वाले मकान में बिलकुल भी नहीं रहे । आप लोगो को सलाह है कि 48 वर्ष की आयु से पहले अपना मकान कतई न बनवाएं। आप लोग सोना धारण करें और चांदी का कोई टुकड़ा अपने पास अवश्य रखें। आप लोग भैरव मंदिर में तेल और शराब का दान करें, लेकिन खुद बिलकुल भी नहीं पिएं। यदि आप लोग शनिवार का व्रत रखें तो बहुत ही उत्तम होगा।

मीन राशि:--
मीन राशि के जातक हमेशा अपने और अपने भाग्य पर विश्वास रखें जहाँ तक संभव हो किसी से उधार ना लें और ना ही किसी की मदद स्वीकार करें। स्त्रियों को पूर्ण सम्मान दें।व्यापार रोजगार में घर की स्त्री की सलाह भी माने। अपने धर्म में आस्था बनाये रखे ,धर्म स्थान में जाकर पूजा अर्चना करें, बड़े बुजर्गो अपने कुल गुरु का आशीर्वाद लें, सिर पर शिखा रखें, समय समय पर धर्म स्थान पर श्रम करें, धार्मिक कार्यों में खर्च अवश्य करें इससे धन में हमेशा बरकत बनी रहेगी ।।
*********

#अपनी जन्म कुंडली दिखाएं और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाएं, हमारा व्हाट्सएप नंबर 9458064249 आपकी सेवा में उपलब्ध है।

**अनिल सुधांशु 
ज्योतिषाचार्य 
नीम करौली आश्रम कैंची धाम नैनीताल (उत्तरांचल)

Comments

Popular posts from this blog

दुर्भाग्य को दूर करने वाली अखंड लक्ष्मी साधना।

राजा परीक्षित का जीवन के प्रति मोह भंग हो गया।

गुरु के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय।