राहु पोटली का अचूक उपाय, राजनीति और शेयर मार्केट में सफलता के लिए करें, ये उपाय।
***
राहु पोटली का चमत्कारिक प्रयोग, आर्थिक उन्नति के साथ साथ सभी प्रकार कि, परेशानियों से छुटकारा मिलता है, शेयर मार्केट और राजनीति करने कि इच्छा रखने बालों को जरूर राहु कि, साधना करना चाहिए।
पूर्व कर्मों के दोषों को समाप्त करने के लिए करें, राहु बीज मंत्र जाप, जाप की विधि, फायदे और सावधानियाँ।
जैसा कि, आप जानते हैं,राहु देवता की साधना करने से जीवन में वह हासिल किया जा सकता है, जिसे देने की क्षमता किसी के पास नहीं है, राहु देवता वह सब कुछ दे सकते है, जो अन्य कोई ग्रह नहीं दे सकता, राहु जब देने पर आते है तो, सड़क से उठाकर आसमान में बिठा देते है और जब लेने पर आते है तो आसमान से उठाकर सड़क पर पटक देते है।
राहु, नवग्रहों में एक छाया ग्रह है, जो मानसिक तनाव, भ्रम और आकस्मिक घटनाओं का कारक होता है,राहु बीज मंत्र का जाप मानसिक शांति और राहु से उत्पन्न समस्याओं से राहत प्रदान करता है, राहु बीज मंत्र का जाप कुंडली में राहु दोष, कालसर्प दोष और ग्रहण योग के प्रभाव को कम करता है,राहु बीज मंत्र का जाप करने के लिए शनिवार या बुधवार को एकांत स्थान पर बैठकर कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
अगर किसी की कुण्डली में राहु अच्छी स्थिति में है, तो वो उसे मान-सम्मान, सफलता सबकुछ दिलाता है, लेकिन अगर वह व्यक्ति राहु दोष से पीड़ित है, तो राहु उसे कई तरह के कष्ट देता है। उसके जीवन को नरक से भी बदतर बना देता है और उसे बुरी आदतों और नशे के कुएं में धकेल देता है। ऐसे में राहु बीज मंत्र का जाप किया जा सकता है, जो एक शक्तिशाली वैदिक मंत्र है जिसका उपयोग राहु ग्रह की अशुभता को शांत करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और जीवन की उलझनों को सुलझाने के लिए किया जाता है।
राहु बीज मंत्र:---
ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।
राहु बीज मंत्र के जाप के लाभ:--
राहु बीज मंत्र का जाप न केवल आपके पूर्व कर्मों के दोषों को समाप्त करता है, बल्कि अगर उसकी वजह से आपको इस जन्म में कष्ट भुगतना पड़ रहा है, तो उसमें भी आपको राहत मिलती है।
राहु बीज मंत्र मानसिक शांति प्रदान करता है और राहु से उत्पन्न भ्रम, चिंता, और भय को शांत करता है।
यह मंत्र रहस्यमयी बाधाओं से मुक्ति, अचानक आई परेशानियाँ, असफलताएँ, कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में राहत प्रदान करता है।
राहु बीज मंत्र का जाप राहु दोष से मुक्ति, जैसे कि कुंडली में राहु दोष, कालसर्प दोष, या ग्रहण योग के प्रभाव को कम करता है।
यह मंत्र ध्यान और एकाग्रता में वृद्धि करता है। राहु मानसिक भ्रम का कारक होता है। यह मंत्र उस पर नियंत्रण देता है।
राहु बीज मंत्र के प्रभाव से रुके हुए कार्यों में प्रगति होती है।
यह मंत्र विदेश यात्रा और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता, वैज्ञानिक खोज, मीडिया आदि में भी सफलता देता है।
मंत्र जाप की विधि:--
राहुकाल के समय या शनिवार/ बुधवार को एक शांत और एकांत स्थान चुनें। फिर दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठें। जाप के लिए काले चंदन या रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। अब कम से कम 108 बार राहु मंत्र जाप करें। यदि राहु दोष अधिक है, तो 40 दिन तक प्रतिदिन 108 बार जाप करें। जाप करते समय राहु की छाया को शांत करने की भावना रखें। राहु यंत्र या राहु की प्रतीकात्मक मूर्ति सामने रखें तो अच्छा है। राहु से संबंधित पूजा में अनुशासन और संयम ज़रूरी है। शराब, मांस और असंयमित जीवनशैली से बचें।
राहु से जुड़े अन्य मंत्र:--
ॐ राहवे नमः
ॐ नमो भगवते राहवे
राहु गायत्री मंत्र
"ॐ नागध्वजाय विद्महे पद्महस्ताय धीमहि तन्नो राहुः प्रचोदयात्"।
रुद्राक्ष या स्फाटिक की माला से करें, राहु मंत्रों का जाप।
राहु मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना सबसे उत्तम माना जाता है। रुद्राक्ष माला राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा, स्फटिक माला का उपयोग भी राहु मंत्र के जाप के लिए किया जा सकता है, खासकर यदि आप राहु के वैदिक मंत्र का जाप कर रहे हैं।
रुद्राक्ष माला:--
राहु के मंत्रों के जाप के लिए रुद्राक्ष माला को शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष की माला राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करती है।
स्फटिक माला:--
स्फटिक माला का उपयोग राहु के वैदिक मंत्रों के जाप के लिए किया जा सकता है। यह माला शांति और शीतलता प्रदान करती है, जो राहु के प्रभाव को शांत करने में सहायक हो सकती है।
माला का चयन:--
माला का चयन करते समय, अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और आध्यात्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखें।
माला का शोधन:--
मंत्र जाप शुरू करने से पहले, माला को शुद्ध करना महत्वपूर्ण है।
नियमितता:---
राहु मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से इसके लाभों को प्राप्त करने में मदद मिलती है।
अन्य उपाय:---
राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए, आप राहु काल में मंत्र जाप कर सकते हैं, राहु के मंत्र का 18000 बार जाप कर सकते हैं, या भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
** राहु मंत्र उपचार पोटली:--
राहू मंत्र उपचार पोटली एक प्राचीन और प्रभावी उपाय है, जो राहू के दोष को शांत करने में मदद करता है। इस पोटली के साथ दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करके आप राहु की नकारात्मक ऊर्जा को शांत कर सकते हैं।
✓राहू मंत्र उपचार पोटली क्या है?
राहू मंत्र उपचार पोटली एक छोटी सी पोटली होती है, जिसमें विशेष जड़ी-बूटियाँ, नैवेध्य, धातु और रत्न आदि वस्तुएँ भरी जाती है, यह पोटली राहू के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आपकी कुंडली में राहू अशुभ स्थान पर बैठा है, तो आपको इस पोटली को जरूर खरीदना चाहिए, यह आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी।
√√राहू मंत्र उपचार पोटली का महत्व:--
ज्योतिष और आध्यात्मिकता दोनों की दृष्टि से राहू मंत्र उपचार पोटली का विशेष महत्व है। राहू एक राक्षसी ग्रह माना जाता है और इसलिए इसके बुरे प्रभाव काफी खतरनाक होते हैं। साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि राहू एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में अचानक उथल-पुथल ला सकता है। यह पोटली राहू की नकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने और व्यक्ति को उसके प्रभाव से बचाने का काम करती है। यह न केवल आध्यात्मिक बल्कि मानसिक और शारीरिक स्तर पर भी लाभ प्रदान करती है।
√राहू मंत्र उपचार पोटली का उपयोग कैसे करें?
राहू के प्रभाव से अगर आप बचना चाहते हैं, तो आपको ये जानना जरूरी है कि, इस पोटली का सही उपयोग कैसे करना चाहिए। इसलिए अब हम आपको बताएंगे कि राहू मंत्र उपचार पोटली का उपयोग करने के लिए आपको किन तरीकों को अपनाना चाहिए।
1. बुधवार के दिन विशेष पूजा:--- प्रत्येक बुधवार को एक पोटली को लेकर उसे अपने सिर, सिर से नाभि और सिर से पाँव उतारा करते हैं। इस तरह से इसका प्रयोग चार बुधवार तक किया जाता है।
2. मंत्र सुनना:--- पोटली का उतारा करते समय दिए गए मंत्र को सुनना आवश्यक होता है। अतः इस सामग्री का प्रयोग किसी शांत स्थान पर करें, जिससे आप एकाग्र होकर इसे सुन सकें।
3. साफ-सफाई:--- जिस स्थान पर बैठकर आप पोटली का उतारा करें, वह स्थान साफ-सुथरा होना चाहिए। मंत्र उपचार पोटली को गंदे हाथों से न छुएं।
4. जल प्रवाह करना: उतारा करने के बाद पोटली को साफ बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। यदि जल प्रवाह का साधन न हो तो, किसी सुनसान स्थान पर भी रख सकते हैं।
√राहू मंत्र उपचार पोटली के लाभ:--
इस पोटली के कई लाभ होते हैं, लेकिन हम आपको कुछ महत्वपूर्ण लाभ बताने जा रहे हैं।
1. राहू के दोषों से मुक्ति:--- यह पोटली राहू के नकारात्मक प्रभावों को कम करती है और जीवन में स्थिरता लाती है। यह पोटली राहू के दोषों से मुक्ति दिलाती है।
2. मानसिक शांति:--- राहू मंत्र उपचार पोटली राहू के कारण होने वाली मानसिक अशांति और तनाव को दूर करने में मदद करती है। इसलिए यह मानसिक शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
3. सफलता में वृद्धि: ---राहू के दोष के कारण होने वाली बाधाओं को दूर करके सफलता के मार्ग को प्रशस्त करती है। अगर आपको सफलता चाहिए, तो आप इस पोटली को धारण जरूर करें।
4. स्वास्थ्य लाभ: ---राहू अगर आपकी कुंडली में अशुभ स्थान पर होगा, तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है और राहू मंत्र उपचार पोटली राहू के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है।
किसी भी पोटली को रखने से पहले उसके नियम जरूर जांच लेने चाहिए।
1. पोटली को हमेशा पवित्र और साफ-सुथरे स्थान पर रखें। पोटली को गंदे जगह पर न रखें, क्योंकि इसे पवित्र रखना जरूरी होता है।
2. इसे किसी अनजान व्यक्ति को न दें और न ही इसे खोलें।
3. पोटली का उपयोग करते समय नियमित रूप से पूजा और मंत्र जाप करें, ऐसा पूरी विधि विधान और श्रद्धा के साथ करने से राहु से संबंधित सभी प्रकार की परेशानी और समस्याओं का जीवन से अंत हो जाता है जीवन में खूब तरक्की उन्नति होती है।
√सलाह:--जिन लोगों को राजनीति और शेयर मार्केट में काम करने की इच्छा है और अधिक से अधिक सफलता पाना है तो, ऐसे लोगों को इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
#अपनी जन्म कुंडली दिखाएं और जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाएं, हमारा व्हाट्सएप नंबर 9458064249 आपकी सेवा में उपलब्ध है।
अनिल सुधांशु
ज्योतिषाचार्य
Comments
Post a Comment