लाल और सफेद चंदन के चमत्कारिक उपाय:--

****
चंदन की माला के उपाय और पहनने के लाभ क्या-क्या है

चंदन की माला आध्यात्मिक और शारीरिक दोनों दृष्टियों से बहुत लाभकारी है। इसे धारण करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है, और आकर्षण शक्ति  मजबूत होती है। 
चंदन दो प्रकार के होते हैं:--- सफेद और लाल (रक्त चंदन), दोनों के अलग-अलग ज्योतिषीय और तांत्रिक महत्व हैं। 

चंदन की माला पहनने के लाभ:--

मानसिक शांति और तनावमुक्ति: --चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसे पहनने से शरीर और मन शांत रहता है, जिससे तनाव और गुस्सा कम होता है। 

आकर्षण में वृद्धि: ---गले में चंदन की माला या तिलक लगाने से आकर्षण क्षमता बढ़ती है, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं। 

एकाग्रता और ध्यान: --इसे पहनकर मंत्र जाप करने या ध्यान  लगाने से मन आसानी से केंद्रित होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है। 

विभिन्न चंदन की मालाओं का महत्व:--

सफेद चंदन की माला:-- भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और राम के मंत्रों के जाप के लिए उत्तम है। इससे मां लक्ष्मी और सरस्वती के मंत्रों (जैसे गायत्री मंत्र) का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। 

लाल/रक्त चंदन की माला : --यह मां दुर्गा की उपासना और हनुमान जी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। 

चंदन की माला के प्रमुख टोटके और उपाय:--

धन और समृद्धि के लिए:--शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और चंदन की माला को माता के चरणों में अर्पित करें। बाद में इसे अपने गल्ले या तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

कुंडली में मंगल दोष के निवारण हेतु:-- यदि कुंडली में मंगल कमजोर है या मंगल दोष है, तो लाल चंदन की माला धारण करने से मंगल के दुष्प्रभाव कम होते हैं। 

कर्ज मुक्ति और कार्य में सफलता:---किसी भी मंगलवार या शुक्रवार के दिन लाल चंदन की माला पर मां दुर्गा के मंत्र या हनुमान जी के मंत्र का जाप करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और व्यापार में लाभ होता है। 

चंदन की माला पहनने से राहु केतु शांत हो जाते हैं?

 चंदन (विशेष रूप से सफेद चंदन) की माला या चंदन का उपयोग करने से राहु और केतु के अशुभ प्रभावों को शांत किया जा सकता है, चंदन के उपाय कैसे काम करते हैं.
 मानसिक शांति और शीतलता: --राहु और केतु को ज्योतिष में उग्र और मानसिक उथल-पुथल देने वाला ग्रह माना जाता है। चंदन की तासीर ठंडी हैं इसको पहनने से राहु केतु अपना शुभ फल प्रदान करने लगते हैं.

विशेष प्रयोग:-- यदि आप चंदन की माला नहीं पहनना चाहते, तो चंदन की छोटी सी लकड़ी को नीले कपड़े में सिलकर ताबीज की तरह गले में धारण करने से भी राहु-केतु की बाधा दूर होती है।

राहु केतु को शांत करने के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए?

 राहु को शांत करने के लिए और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गोमेद धारण करना चाहिए, केतु के लिए सबसे अच्छा रत्न लहसुनिया है, लहसुनिया पत्थर पहनने से केतु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

धन प्राप्ति और व्यापार वृद्धि: --

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल चंदन का तिलक लगाएं, हर गुरुवार को लाल चंदन और हल्दी में गंगाजल मिलाकर मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से आर्थिक संकट दूर होता है。

सूर्य को मजबूत करने हेतु:-- प्रतिदिन अनामिका  उंगली से असली लाल चंदन का अपने मस्तक पर तिलक करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है。

 सुख समृद्धि पानी का उपाय:--

सुख-समृद्धि पाने के लिए.

शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और लाल चंदन का टीका लगाएं.  इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.  साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है.  शुक्रवार के दिन गाय को आटा मिलाकर चीनी खिलाएं. और चींटियों को भुने हुए आटे में बूरा मिलाकर खिलाएं.

जीवन की परेशनियों से मुक्ति पाने के लिए.

 लाल चंदन की माला से मां काली के सिद्ध मंत्रों का जाप करें.  ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और  जीवन में खुशियां आती हैं. माता काली को मंत्रों से अभिमंत्रित करके 21 या 11 नींबू की माला सिंदूर लगाकर शनिवार के दिन चढ़ाएं. ऐसा करने से जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से आराम मिलेगा.

व्यापार में उन्नति के लिए.

 मंगलवार के दिन पीपल के 11 साफ पत्तों पर लाल चंदन से श्रीराम लिखें.  फिर इन पत्तों की माला बना लें और  इस माला को हनुमान जी को अर्पित करें.  ऐसा करने से आपको बिजनेस में तरक्की मिलती है. पीपल के नीचे बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए.

 बहुत मेहनत के बाद भी यदि धन की कमी है तो.

धन लाभ के लिए  कई बार बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है. ऐसे में लाल गुलाब के फूल, रोली और लाल चंदन को लाल कपड़े में बांध लें. इसे हर 6 महीने में बदलते रहें.ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है. 

व्‍यापार की मुश्किलें दूर करने के लिए यदि आपका व्यापार में नुकसान हो रहा है तो.

 गुरुवार को लाल चंदन और हल्‍दी में गंगाजल मिलाएं और फिर उसे मुख्‍य द्वार या चौखट पर इसे छिड़क दें. इसके साथ ही रोजाना मुख्‍य द्वार पर स्‍वास्तिक बनाएं और उसकी धूप-दीप से पूजा करें. ऐसा करने से व्यापार में आ रही परेशनियां दूर होंगी.  

 विशेष उपाय:-- 

शनि राहु-केतु और  दोष निवारण:---  ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि, खैर की लकड़ी पर शनिवार को तेल चढ़ाने से शनि राहु केतु का प्रभाव खत्म हो जाता है, इस लकड़ी पर तेल चढ़ाकर हवन करने से इन ग्रहों के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं।

#अपनी जन्म कुंडली दिखाएं,और जीवन मैं चल रही परेशानियों से छुटकारा पाएं हमारा व्हाट्सएप नंबर 94580 64249 आपकी सेवा में उपलब्ध है.

अनिल सुधांशु 
 ज्योतिषाचार्य
°°°  नीम करोली आश्रम कैंची धाम नैनीताल (उत्तरांचल)
°°° बाबा बालक नाथ मंदिर किला बरेली (उत्तर प्रदेश)

Comments

Popular posts from this blog

राजा परीक्षित का जीवन के प्रति मोह भंग हो गया।

दुर्भाग्य को दूर करने वाली अखंड लक्ष्मी साधना।

गुरु के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय।