सरसों के तेल के चमत्कारी उपाय।

सरसों के तेल के चमत्कारी उपाय, ग्रह दोष के अलावा अन्य तरह की समस्याओं भी दूर करते हैं। 

सरसों के तेल से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय हैं, जैसे धन लाभ के लिए तेल में अपनी छाया देखना और शनिवार को दान करना, शनि दोष को दूर करने के लिए शनिदेव को तेल चढ़ाना या सरसों के तेल में बनी भोजन को गरीबों को दान करना, और शनि-मंगल दोष को दूर करने के लिए सरसों के तेल से मालिश करना। इन टोटकों का उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा, गरीबी और ग्रह दोषों को दूर करके जीवन में समृद्धि लाना माना जाता है। 

ग्रह दोष निवारण और शांति के लिए।

शनि दोष:-
शनिवार को शनिदेव को सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर तेल दान करें, या तेल से बनी बैंगन कि, सब्जी और बड़े आकार कि, पूड़ियां बनाकर गरीबों व जरूरतमंदों को खिलाएं, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में शनि मजबूत होता है। 

मंगल दोष:-
मंगल दोष को दूर करने के लिए शरीर पर नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करें, तथा मंगलवार को बैल को कम से कम 1 किलो गुड़ खिलाएं, इससे मंगल दोष शांत होगा।

बृहस्पति की मजबूती:-
तेल के साथ हल्दी लेकर बृहस्पतिवार को दान करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, तथा गाय को आटे की लोई में हल्दी गुड़ और चने की दाल डालकर खिलाएं।

बुरी नजर:-
अगर किसी को बुरी नजर लगी हो, तो शनिवार की शाम सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर उसे किसी शनि मंदिर में रखना चाहिए। 

आर्थिक और व्यावसायिक उन्नति के लिए।

धन प्राप्ति:-
शनिवार रात को एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर अपनी छाया देखें, फिर रविवार कि, सुबह उस तेल में गेहूं के आटे में पुराना गुड़ मिलाकर गुलगुला बनाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 

व्यापार में सफलता:-
सरसों के तेल में बनी सब्ज़ियां मज़दूरों को दान करने से व्यापार में सफलता मिलती है और सहकर्मियों का सहयोग मिलता है। 

अन्य महत्वपूर्ण उपाय:-

शत्रु बाधा से मुक्ति:-

हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर, उसमें दो लौंग और चार मुखी बत्ती डालकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे सभी संकट दूर होते हैं। 

सुरक्षा कवच:-
घर में सुरक्षा कवच बनाने के लिए, हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर पीली सरसों पर लगाएं और उसे पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर या अंदर रखें। 

घर में खुशहाली:-
विवाह और व्यापार से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए, एक छोटी बोतल में सरसों का तेल भरें और प्रतिदिन 43 दिनों तक एक मिट्टी के गमले या बगीचे में पूर्व दिशा की ओर मुख करके तेल की कुछ बूंदें डालें। 

तेल का चौथा उपाय।
 शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए : -- शनिवार को सवा किलो आलू व बैंगन की सब्जी सरसों के तेल में बनाएं। उतनी ही पूरियां सरसों के तेल में बनाकर अंधे, लंगड़े व गरीब लोगों को यह भोजन खिलाए। ऐसा कम से कम 3 शनिवार करेंगे तो शारीरिक कष्‍ट दूर हो जाएगा।
 
तेल का पांचवां उपाय।
 
दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने का टोटका:--- सरसों के तेल में सिके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें -'हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।' सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।

सावधानी:---  उपरोक्त उपाय करने से पहले किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह अवश्य ले लें। 

पनी जन्म कुंडली दिखाएं और जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाएं, हमारा व्हाट्सएप नंबर 9458064249 आपकी सेवा में उपलब्ध है।

अनिल सुधांशु 
ज्योतिषाचार्य

Comments

Popular posts from this blog

29 मार्च 2025 शनि अमावस्या, ना करें यह काम वर्ना साल भर रहेगी दरिद्रता।

43 दिन नंगे पैर मंदिर जाइए, आपकी सोई किस्मत साथ देने लगेगी।

29 मार्च 2025 साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर क्या प्रभाव होगा आइए जाने।