भगवान कार्तिकेय (मुरूगन) की पूजा करने से मंगल से संबंधित सभी प्रकार के रोग दोष नष्ट हो जाते हैं.
***
तमिलनाडु में भगवान मुरूगन के सम्मान में दीपम जलाया जाता है. और भगवान कार्तिकेय के बारे में बहुत कुछ जानिए. भगवान कार्तिकेय की पूजा से मंगल से संबंधित सभी प्रकार के दोष नष्ट हो जाते हैं.
तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर्व के दौरान भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के लिए दीपम उनके दिव्य जन्म, शक्ति और ज्ञान के प्रतीक के रूप में जलाया जाता है। यह पर्व तमिल कैलेंडर के कार्तिगई महीने में मनाया जाता है और दक्षिण भारत के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है।
धार्मिक और पौराणिक कारण:--
• जन्म और कृत्तिका नक्षत्र: पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव के तीसरे नेत्र से निकली छह दिव्य अग्नि चिंगारियों से 'सरवण पोइगई' सरोवर में छह बालकों का जन्म हुआ। छह कृत्तिका माताओं ने उनका पालन-पोषण किया और माता पार्वती ने उन्हें मिलाकर छह मुख वाले भगवान मुरुगन का स्वरूप दिया। इसी कारण कार्तिगई पर्व और कृत्तिका नक्षत्र का उनसे गहरा संबंध है।
• प्रकाश और शक्ति का प्रतीक: मुरुगन को साहस, युद्ध, ज्ञान और शक्ति का देवता माना जाता है। दीप जलाना उनके दिव्य प्रकाश और कृपा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है।
• थिरुपरनकुंड्रम का महत्व: मदुरै स्थित थिरुपरनकुंड्रम मंदिर भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थलों में शामिल है। मान्यता है कि, यहीं उनका विवाह देवसेना से हुआ था।
***
भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र मुरूगन (कार्तिकेय) जी की पूजा करने से मंगल से संबंधित सभी प्रकार के देशों का अंत हो जाता है.
हिंदू धर्म में प्रत्येक देवता किसी न किसी ग्रह, दिन और गुण से जुड़े होते हैं. इसी परंपरा के अंतर्गत भगवान मुरुगन जिन्हें कार्तिकेय, स्कंद, कुमारस्वामी और सुब्रमण्यम भी कहा जाता है। भगवान मुरुगन को मंगलवार के दिन विशेष रूप से पूजा जाता है. भगवान मुरुगन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं और भगवान गणेश के छोटे भाई हैं.
दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु, में मुरुगन को अत्यंत प्रिय और शक्तिशाली देवता माना जाता है. वे शक्ति, विजय, साहस, और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक हैं. मंगलवार को मुरुगन की पूजा का विशेष महत्व है. यह दिन न केवल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक लाभ की दृष्टि से भी अत्यंत फलदायक माना जाता है.
भगवान मुरुगन और मंगल ग्रह का संबंध:--
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मंगल एक उग्र और तेजस्वी ग्रह है, जो जीवन में शक्ति, साहस, आत्मबल और विजय का प्रतीक माना जाता है. भगवान मुरुगन को ज्योतिष में मंगल ग्रह का अधिपति माना गया है. मुरुगन स्वयं सेनापति हैं देवताओं की सेना के सेनानायक और वे युद्ध, पराक्रम और विजय के देवता हैं. मंगल ग्रह की उग्रता जीवन में दुर्घटनाएं, क्रोध, विवाद, शारीरिक कष्ट, और वैवाहिक कलह का कारण बन सकती है. ऐसे में भगवान मुरुगन की पूजा करने से न केवल मंगल के दुष्प्रभाव शांत होते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन, ऊर्जा और सफलता भी प्राप्त होती है.
भगवान मुरुगन पूजा विशेष :--
साहस और आत्मविश्वास की प्राप्ति:--
मंगलवार को भगवान मुरुगन की आराधना करने से मनुष्य में साहस, आत्मबल, और आत्मविश्वास उत्पन्न होता है. वे अपने भय और असमंजस को दूर कर पाने में समर्थ होता है. यह गुण विशेष रूप से छात्रों, युवाओं, और उन लोगों के लिए आवश्यक हैं जो जीवन में कठिन संघर्षों का सामना कर रहे हैं.
भगवान मुरुगन और मंगल ग्रह का संबंध:--
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मंगल एक उग्र और तेजस्वी ग्रह है, जो जीवन में शक्ति, साहस, आत्मबल और विजय का प्रतीक माना जाता है. भगवान मुरुगन को ज्योतिष में मंगल ग्रह का अधिपति माना गया है. मुरुगन स्वयं सेनापति हैं देवताओं की सेना के सेनानायक और वे युद्ध, पराक्रम और विजय के देवता हैं. मंगल ग्रह की उग्रता जीवन में दुर्घटनाएं, क्रोध, विवाद, शारीरिक कष्ट, और वैवाहिक कलह का कारण बन सकती है. ऐसे में भगवान मुरुगन की पूजा करने से न केवल मंगल के दुष्प्रभाव शांत होते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन, ऊर्जा और सफलता भी प्राप्त होती है.
भगवान मुरुगन पूजा विशेष
विजय और सफलता का मार्ग:--
भगवान मुरुगन की पूजा से व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. जीवन में जो लोग बार-बार असफल हो रहे होते हैं, उन्हें मुरुगन की कृपा से सही मार्गदर्शन और विजय का आशीर्वाद मिलता है. वे नकारात्मक विचारों से ऊपर उठकर एक सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर होते हैं.
कुज दोष से मुक्ति:--
जिनकी कुंडली में कुज दोष यानि मंगल दोष होता है, उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएँ आती हैं. विवाह में देरी, झगड़े, असंतोष और तलाक जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं. मुरुगन की पूजा मंगलवार को नियमित रूप से करने से कुज दोष के प्रभाव कम होते हैं और वैवाहिक जीवन में स्थायित्व आता है.
स्वास्थ्य में सुधार:--
भगवान मुरुगन की पूजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. आयुर्वेद और योग से जुड़े तंत्रों में भी मंगल को शरीर की ऊर्जा और रक्तसंचार से जोड़ा गया है. इसलिए मंगल ग्रह के संतुलन से व्यक्ति में ऊर्जा, बल, और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है.
मानसिक शांति और ध्यान की गहराई:--
भगवान मुरुगन को ज्ञान और भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है. वे उन भक्तों को विशेष कृपा देते हैं जो ध्यान और साधना के माध्यम से ईश्वर से जुड़ना चाहते हैं. मंगलवार को मुरुगन की पूजा करने से ध्यान केंद्रित होता है और आत्मज्ञान की ओर यात्रा सुगम होती है.
मुरुगन पूजा की विधि:--
मंगलवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनें. घर के द्वार पर सुंदर कोलम रंगोली बनाएं यह मुरुगन को आमंत्रित करने का पारंपरिक तरीका है. मुरुगन की मूर्ति या चित्र को पुष्पों और मालाओं से सजाएं. भगवान मुरुगन को पंचामृतम दूध, दही, घी, शहद और केला का मिश्रण बहुत प्रिय है. इसके अलावा आप उन्हें मिठाइयां, विशेषकर 'पाल पायसम' और 'वेल्लम' गुड़ का भोग अर्पित कर सकते हैं. मंगलवार को पूर्ण या आंशिक व्रत रखा जा सकता है. जो लोग पूर्ण व्रत नहीं रख सकते, वे फल, दूध या सिर्फ एक बार सात्विक भोजन ले सकते हैं.
मुरुगन मंत्र जाप :--
"ॐ सरवणभवाय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए. 'कंधा षष्ठी कवस्म', 'कंधा गुरु कवस्म' और 'सुब्रमण्यम भुजंगम्' जैसे स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए.
मंगलवार को मुरुगन की पूजा और व्रत के विशेष प्रकार
हर मंगलवार को व्रत रखने का यह सबसे सामान्य तरीका है. श्रद्धा और नियम से हर मंगलवार को पूजा कर कुज दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है. मुरुगन का जन्म कार्तिगई नक्षत्र में हुआ था. इस नक्षत्र के दिन व्रत और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. चंद्र पक्ष की षष्ठी तिथि को मुरुगन की पूजा का विशेष महत्व है. विशेषकर कंधा षष्ठी पर उपवास रखने और कावसम का पाठ करने से जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन आ सकते हैं.
मंगलवार को मुरुगन की पूजा लाभ:--
परिवार में सुख और शांति का आशीर्वाद मिलता है। मुरुगन की पूजा से परिवार में शांति, एकता, प्रेम और सामंजस्य बना रहता है. जो लोग पारिवारिक कलह से परेशान होते हैं, उन्हें यह पूजा अत्यंत लाभकारी होती है. विवाह में विलंब का निवारण होता है। अविवाहित युवक-युवतियां जो विवाह में विलंब का सामना कर रहे होते हैं, उन्हें मंगलवार को मुरुगन की पूजा और व्रत रखने से शीघ्र और शुभ विवाह की प्राप्ति होती है. संतान सुख मिलता है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए भी मुरुगन से प्रार्थना करते हैं. भगवान मुरुगन बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और चरित्र में श्रेष्ठता प्रदान करते हैं.
मंगलवार को मुरुगन पूजा महत्व :--
मंगलवार को मुरुगन की पूजा करने से व्यक्ति मानसिक रूप से केंद्रित और सकारात्मक रहता है. नियमित व्रत और ध्यान से शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा घटती है और शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है. इसके साथ ही यह आत्मनियंत्रण और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है. मंगलवार को भगवान मुरुगन की पूजा करना न केवल आध्यात्मिक लाभ देता है बल्कि ज्योतिषीय, मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक जीवन को भी संतुलित करते है.
पाठ कैसे करें: षष्ठी (छठी तिथि), स्कंद षष्ठी, और मंगलवार मुरुगन को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। सुब्रह्मण्य के चित्र के सामने बैठें, दीपक जलाएँ, और स्तोत्र का धीरे-धीरे भक्ति से पाठ करें। प्रतिदिन कुछ श्लोकों का सच्चे प्रेम से पाठ भी एक सुंदर साधना है, जो भगवान की रक्षा को निकट रखती है।
र्तिक मास और स्कंद षष्ठी पर शिव पुत्र भगवान कार्तिकेय की स्तुति, पूजा, स्तोत्र पाठ और आरती करने का महत्व है। पढ़ते हैं, कार्तिकेय स्तोत्र।
स्कंद उवाच–
योगीश्वरो महासेनः कार्तिकेयोऽग्निनन्दनः।
स्कंदः कुमारः सेनानी स्वामी शंकरसंभवः॥१॥
गांगेयस्ताम्रचूडश्च ब्रह्मचारी शिखिध्वजः।
तारकारिरुमापुत्रः क्रोधारिश्च षडाननः॥२॥
शब्दब्रह्मसमुद्रश्च सिद्धः सारस्वतो गुहः।
सनत्कुमारो भगवान् भोगमोक्षफलप्रदः॥३॥
शरजन्मा गणाधीशः पूर्वजो मुक्तिमार्गकृत्।
सर्वागमप्रणेता च वांछितार्थप्रदर्शनः ॥४॥
अष्टाविंशतिनामानि मदीयानीति यः पठेत्।
प्रत्यूषं श्रद्धया युक्तो मूको वाचस्पतिर्भवेत् ॥५॥
महामंत्रमयानीति मम नामानुकीर्तनात्।
महाप्रज्ञामवाप्नोति नात्र कार्या विचारणा ॥६॥
भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र -
'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'
कार्तिकेय गायत्री मंत्र-
'ॐ तत्पुरुषाय विधमहे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात'। यह मंत्र हर प्रकार के दुख एवं कष्टों के नाश के लिए प्रभावशाली है।
शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र-
ॐ शारवाना-भावाया नम:
ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा
देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।
#जन्म कुंडली से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु, आप अपनी जन्म कुंडली दिखा सकते हैं.
अनिल सुधांशु
नीम करोली आश्रम, कैंची धाम, नैनीताल (उत्तरांचल)
Comments
Post a Comment