अपने घर में तांबे का सूर्य लगाएं और तरक्की उन्नति पाएं।
घर में तांबे का सूर्य लगाने से ग्रह दोष शांत होता है, तरक्की उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं, सभी प्रकार के अनिष्ट समाप्त होकर सौभाग्य का उदय होता है।
-इसे आप घर के दरवाजे या खिड़की पर लगा सकते हैं और अगर संभव न हो, तो दिवार पर लगा सकते हैं।
-पूजा घर में ईशान कोण वाली दिवार पर तांबे का सूरज लगाना लाभकारी माना जाता है।
-लिविंग रूम में तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
-नौकरी-कारोबार में तरक्की के लिए आप ऑफिस के पूर्व दिशा वाली दिवार पर तांबे का सूर्य लगा सकते हैं।
- वास्तु के मुताबिक, घर के बेडरूम में तांबे का सूरज नहीं लगाना चाहिए।
- तांबे के सूर्य की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी।
तांबे का सूरज लगाने के लाभ।
- वास्तु के अनुसार, ऑफिस में तांबे का सूर्य लगाने से कार्य-व्यापार में अपार सफलता मिलती है और सूर्यदेव को कृपा बनी रहती है, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- तांबे का सूर्य घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और गृह-क्लेश से छुटकारा मिलता है।
-मान्यता है कि, तांबे का सूर्य लगाने से व्यक्ति की समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है।
- मान्यता है कि, वास्तु के नियमों का ध्यान रखकर घर में तांबे का बना सूर्य लगाने से व्यक्ति की आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्तों में सुधार आता है।
सूर्य लॉकेट के फायदे:---
आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि:---सूर्य लॉकेट पहनने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में सुधार होता है।
शत्रुओं पर विजय:---यह लॉकेट शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर:--ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में लाभकारी है तथा खून को साफ करता है।
व्यवसाय में सफलता:---सूर्य लॉकेट व्यवसाय में लाभदायक वृद्धि और नौकरी चाहने वालों को अच्छी नौकरी दिलाने में सहायक होता है।
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा:----इसे पहनने से सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
आर्थिक समृद्धि:---सूर्य लॉकेट आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता और शक्ति प्रदान करता है।
स्वास्थ्य लाभ:--- सूर्य लॉकेट स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है।
सूर्य को किस दिशा में लगाएं।
तांबे से बना सूर्य ...वास्तु शास्त्र के अनुसार तांबे का सूर्य घर की पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि सूर्य पूर्व से उगता है, अगर पूर्व दिशा में खिड़की या दरवाज़ा न हो, तो पूर्वी दीवार पर तांबे का सूर्य लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और करियर में उन्नति होती है।
तांबे से बना सूर्य कितनी ऊंचाई और किस दिन लगाना चाहिए।
तांबे का सूर्य रविवार को लगाना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह सूर्य का दिन है, इसे घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए. स्थापना से पहले, तांबे के सूर्य को गंगाजल से शुद्ध करें, फिर चंदन का तिलक लगाकर, पूर्व की दीवार पर 7 फीट की ऊंचाई पर स्थापित करें, और रोज़ाना इसकी पूजा करें।
सूर्य को मजबूत करने के लिए कौन से तांत्रिक उपाय हैं?
सूर्य को मजबूत करने के लिए तांत्रिक और ज्योतिषीय उपाय में रोज़ाना सूर्य को जल अर्पित करना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, सूर्य मंत्र का जाप करना, रविवार का व्रत रखना, और सूर्य से संबंधित वस्तुओं (जैसे गुड़, तांबा, गेहूँ, लाल रंग के वस्त्र) का दान करना शामिल है। तांबे का लॉकेट पहनना, माणिक्य रत्न धारण करना (किसी ज्योतिषी की सलाह से), और व्यायाम करना भी लाभदायक होता है।
सूर्य देव को प्रणाम कैसे करें?
सूर्य देव की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले स्नान करें और उगते हुए सूर्य का दर्शन करते हुए उन्हें जल अर्पित करें. तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल रोली, लाल फूल डालकर जल अर्पित करें और ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें, जल चढ़ाते समय लोटे से गिरती जल की धारा को देखें और इसके बाद हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम करें।
सोए हुए भाग्य को कैसे जगाएं?
सोया भाग्य जगाने के उपाय कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है। ...
पूर्णिमा तिथि को व्रत रखें ...।
तुलसी में जल अर्पित करें ...।
पीपल में दूध और जल चढ़ाएं ...।
मेन गेट पर बांधे सिक्का ...।
गुरुवार को दान करें ...।
हल्दी का उपाय ...केले के पेड़ की पूजा करें।
क्या खाने से सूर्य मजबूत होता है?
किसी जरूरतमंद को गेहूं, घी या पका हुआ भोजन देने से सूर्य की पीड़ा कम होती है और पितृदोष भी शांत होते हैं. इसके अलावा, रविवार के दिन गाय को गेहूं की रोटियां देना और बंदरों को गुड़-चना खिलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, ऐसा करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुधार आता है।
तांबे का सूरज किस दिन खरीदना चाहिए ?
तांबे का सूर्य खरीदने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन सूर्य देव को समर्पित है। इसके अतिरिक्त, धनतेरस पर भी तांबे जैसी धातुओं की खरीदारी करना शुभ होता है, जिससे घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
#रविवार के दिन घर में तांबे के सूर्य यंत्र की स्थापना करें। अब उसे गंगाजल से शुद्ध करके तिलक लगाएं। साथ ही रोजाना धूप-दीप दिखाएं। ऐसा करने से व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा होगी।
#सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जल अर्पण करते समय इसमें लाल सिंदूर और थोड़ा खसखस डालें। सूर्य देव की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
#रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल फल या मिठाई दें। संभव हो तो दक्षिणा भी दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। इससे आपको नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
#रविवार के दिन घर के मेन गेट पर सूर्य यंत्र टांगने से नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है। इससे वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।
#सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन सवा किलो लाल मसूर की दाल का दान करें। इसे लाल रंग के कपड़े में रखकर भेंट करें। ऐसा करने से आपका सूर्य ग्रह बलवान बनेगा।
#सूर्य देव को जल चढ़ाते समय ऊं घूणि: सूर्य आदित्य: मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत खुल जाएगी। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे।
#अगर किसी को सूर्य के गोचर के दौरान अशुभ फल प्राप्त होते हैं तो रविवार को सूर्य देव का हवन कराएं। इससे ग्रह का नकारात्मक प्रभाव दूर होगा।
#रविवार के दिन गुड़ और तांबे का दान करना भी अच्छा माना जाता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
#जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें रविवार को आदित्य स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। साथ ही मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।
#बीमारियों से बचने के लिए सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही सूर्य गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
#अपनी जन्म कुंडली दिखाएं और जीवन में चल रही समस्याओं में छुटकारा पाएं, हमारा व्हाट्सएप नंबर 9458064249 आपकी सेवा में उपलब्ध है।
अनिल सुधांशु
Comments
Post a Comment